ISRO की सेटेलाइट तस्वीरों से म्यांमार में भूकंप से हुए नुकसान का खुलासा
म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस भूकंप के झटके पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए. हालांकि, म्यांमार की सैन्य सरकार ने तबाही से जुड़ी जानकारी पर शिकंजा कस दिया है. वहां की सरकार ने विदेशी मीडिया को भूकंप प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया है. सेना का कहना है कि इन इलाकों में बिजली-पानी की समस्या और ठहरने की दिक्कतों के कारण पत्रकारों को आने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
अब भले ही म्यांमार सरकार तबाही की असल तस्वीरें दुनिया से छिपाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस भूकंप से हुए नुकसान की सेटेलाइट तस्वीरें जारी कर दी हैं. इसरो की अत्याधुनिक अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट कार्टोसैट-3 ने 500 किलोमीटर की ऊंचाई से भूकंप प्रभावित इलाकों की हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें ली हैं. इन तस्वीरों से पता चला है कि म्यांमार के कई प्रमुख शहरों को गंभीर नुकसान पहुंचा है.
म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर तबाह
मांडले, जो म्यांमार का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक है. इसरो की तस्वीरों में दिख रहा है कि मांडले और सगाइंग क्षेत्र में कई ऐतिहासिक इमारतें ढह गई हैं. मांडले यूनिवर्सिटी को भी नुकसान पहुंचा है, वहीं, इरावदी नदी पर बना एक बड़ा पुल भी गिर चुका है.
इसके अलावा, मशहूर महामुनी पगोडा और ऐतिहासिक अवा ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने की भी पुष्टि हुई है. इन तस्वीरों के जरिए यह भी साफ हुआ कि भूकंप ने इमारतों, सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचाया है.
म्यांमार में इमरजेंसी, भारत की मदद जारी
इस भूकंप के कारण अब तक 2,900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं. वहीं कई रिपोर्ट में मौतों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा बताए जा रहे हैं. भूकंप के बाद बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, लेकिन तबाही इतने बड़े स्तर पर हुई है कि राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं.
भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया और बचाव टीमों को म्यांमार भेजा. भारत की ओर से राहत सामग्री, मेडिकल सप्लाई और बचाव दल भेजे गए हैं, ताकि म्यांमार को इस आपदा से उबरने में मदद मिल सके. इसरो की सैटेलाइट तस्वीरें दुनिया के सामने म्यांमार में हुई तबाही की सच्चाई ला रही हैं, जिससे ये साफ हो गया है कि म्यांमार में भूकंप के बाद की स्थिति कितनी गंभीर है.

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार