जापानी कंपनी मैनावी ने एविग्न में बहुलांश हिस्सेदारी प्राप्त की
नई दिल्ली । जापान स्थित मानव संसाधन समाधान प्रदाता मैनावी कॉरपोरेशन ने मानव संसाधन प्रौद्योगिकी मंच एविग्न में बहुलांश हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस बदलाव के बाद बेंगलुरु स्थित एविग्न का लक्ष्य 2030 तक एक अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व जुटाना है। इस अधिग्रहण के साथ ही कैप्रिया, ल्यूमिस, एमएसडीएफ, एमिकस कैपिटल और पंकज बंसल सहित एविग्न के कुछ शुरुआती निवेशक कंपनी से बाहर हो गए। एविग्न के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मैनावी के पास कंपनी में महत्वपूर्ण बहुमत होगा और कंपनी के सह-संस्थापकों के पास भी बड़ी हिस्सेदारी बनी रहेगी। इस अधिग्रहण के तहत निदेशक मंडल में बदलाव होंगे क्योंकि मैनावी के पास बहुलांश हिस्सेदारी होगी। हालांकि, संचालन स्तर वही रहेगा। मैनावी हमारी कंपनी में किसी भी संचालक की नियुक्ति नहीं करेगी। हालांकि, उन्होंने अधिग्रहण के वित्तीय विवरण का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह? पुलिस जांच में जुटी
T20 WC Knockout Stats: टी20 विश्वकप के नॉकआउट में किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
ग्रामीण घरों तक पानी पहुंचाने की मुहिम, जल जीवन मिशन को फंड की दरकार
विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश