जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के आदर्श रहे जान जेलेज्नी बने उनके कोच
नई दिल्ली । लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने शनिवार को जैवलिन थ्रो के दिग्गज जान जेलेज्नी के साथ एक नई पारी की शुरुआत की है। तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जेलेज्नी लंबे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं और अब वे कोच के रूप में उनका मार्गदर्शन करने वाले है।
दरअसल, नीरज अभी तक जर्मन कोच क्लॉस बार्टोनिएट्ज के साथ काम कर रहे थे, लेकिन बार्टोनिएट्ज ने हाल ही में कोचिंग से संन्यास लिया है। चोपड़ा ने कहा, मैं हमेशा से जान की तकनीक और सटीकता का मुरीद रहा हूं। वह इतने वर्षों तक खेल में सर्वश्रेष्ठ रहे और मेरा मानना है कि उनके साथ काम करना अमूल्य होगा क्योंकि हमारे थ्रो करने की शैली काफी मेल खाती है। उनका ज्ञान बेजोड़ है और भविष्य में उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अहम साबित होगा। अपने करियर में अगले स्तर की ओर बढ़ने के लिए जान का मेरे साथ होना सम्मान की बात है।
वहीं जेलेज्नी ने कहा, मैंने कई साल पहले ही नीरज के बारे में एक बेहतरीन प्रतिभा के रूप में बात की है। जब मैंने उन्हें उनके करियर की शुरुआत में देखा था, तब मुझे शीर्ष परिणामों के लिए बहुत संभावनाएं महसूस हुईं। मैंने कहा कि अगर मुझे चेकिया के बाहर से किसी को कोचिंग देनी पड़े, तब मेरी पहली पसंद नीरज ही होगा। मुझे उनकी कहानी पसंद है और मुझे उनमें बहुत संभावनाएं नज़र आती हैं, क्योंकि वह युवा हैं और सुधार करने में सक्षम हैं। कई एथलीट कोचिंग के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करना बहुत सम्मान की बात है। हम एक-दूसरे को और करीब से जान रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका में एक पारंपरिक शीतकालीन शिविर में व्यक्तिगत रूप से शुरुआत करने वाले है। मुझे उनकी प्रगति पर विश्वास है, खासकर तकनीकी पहलू में, ताकि वह मुख्य चैंपियनशिप में शीर्ष स्थान हासिल करना जारी रख सकें।
1992, 1996 और 2000 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी के नाम अब तक के दस सर्वश्रेष्ठ थ्रो में से पांच हैं, और उन्होंने 1996 में जर्मनी में 98.48 मीटर के वर्तमान रिकॉर्ड को हासिल करने के दौरान चार बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। जब चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में स्वर्ण पदक जीता था, तब जान जेलेज्नी दोनों अन्य पदक विजेताओं जैकब वाडलेज (रजत) और विटेजस्लाव वेस्ली (कांस्य) के कोच थे। उन्होंने दो बार की ओलंपिक चैंपियन और तीन बार की विश्व चैंपियन बारबोरा स्पोटाकोवा को भी कोचिंग दी है।

IPL 2026 से पहले KKR की टेंशन खत्म, तेज गेंदबाज फिट
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, ईद पर बदलेगा शहर का ट्रैफिक सिस्टम
गेंदबाजी प्रदर्शन पर सवाल, अफरीदी को लेकर बहस
आदिवासी इलाकों में कथा वाचन के जरिए पहुंच बनाने की कोशिश, कांग्रेस की नई रणनीति
‘धुरंधर 2’ पर सियासत गरम, पूर्व CM ने उठाए सवाल
टीमों की बढ़ीं मुश्किलें, स्टार्क और हेजलवुड की उपलब्धता पर सवाल
राशन वितरण में बड़ा बदलाव, ATM से निकलेगा अनाज
CBI की सख्ती: अनिल अंबानी से दूसरे दिन भी सवाल-जवाब
रामगोपाल वर्मा बोले- ये फिल्म कुछ लोगों के लिए सबक
‘चमड़े उधेड़े जाएंगे’ बयान पर बवाल, सियासत में तेज हुई जुबानी जंग