नवीन जिंदल की बेटी की शादी में कंगना, महुआ और सुप्रिया ने लगाए ठुमके
नई दिल्ली। उद्योगपति से राजनेता बने नवीन जिंदल की बेटी के विवाह समारोह के जश्न में बीजेपी सांसद कंगना रनौत, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले को एक साथ डांस करते देखा गया। इस तिकड़ी ने फिल्म ओम शांति ओम के लोकप्रिय गीत पर जोरदार डांस किया। वायरल हुए इस वीडियो क्लिप में कंगना, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ दीवानगी दीवानगी गाने पर डांस करती दिख रही हैं, जबकि नवीन जिंदल भी मंच पर मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता से नेता बनीं कंगना रनौत ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ डांस अभ्यास सत्र की पर्दे के पीछे की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें नवीन जिंदल, महुआ मोइत्रा और सुप्रिया सुले के साथ संगीत कार्यक्रम के लिए रिहर्सल करते देखा गया था। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था- साथी सांसदों के साथ फिल्मी पल हा हा। नवीन जिंदल जी की बेटी की शादी के संगीत के लिए रिहर्सल कर रही हूं।
बता दें नवीन जिंदल की बेटी यशस्विनी जिंदल की 5 दिसंबर को शादी संपन्न हुई है। तीनों सांसदों ने जिस संगीत समारोह के लिए रिहर्सल की थी, वह 4 दिसंबर को था। यशस्विनी ने शाश्वत सोमानी से शादी की, जो जाने-माने उद्योगपति संदीप सोमानी और सुमिता के बेटे हैं। इस शादी में राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्थिति और उनकी प्रस्तुतियों ने इस आयोजन को हाई-प्रोफाइल बना दिया।

माधवन से आलिया भट्ट तक, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरे कई सितारे; जानिए किसने क्या कहा
अगले साल 9 जून से शुरू होगा WTC फाइनल, जानिए किस मैदान पर होगी खिताबी जंग
रोहित यादव-वेंकट का कहर, श्रीलंका को 211 रन से हराकर भारत ने जीती सीरीज
CJP आंदोलन पर ओवैसी का पलटवार, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों पर क्यों उठ रहे सवाल?
सरकार बोली- आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान; CJP को चार बार दिया न्योता
कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव