दिल्ली में केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनता के लिए पेश किये 'दो मॉडल'
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मैंने कहा था कि ये चुनाव दिल्ली को बचाने के लिए है, लेकिन अब मुझे लगता है कि ये चुनाव देश को बचाने के लिए है. ये चुनाव सिर्फ आप और बीजेपी के बीच का चुनाव नहीं है बल्कि दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है. इस चुनाव में जनता को तय करना है कि देश और प्रदेश का सरकारी खजाना कहां और कैसे खर्च होना चाहिए. जनता टैक्स देती है. ये सारा पैसा जो सरकारें इकट्ठा करती हैं, इस पैसे को कैसे खर्च होना चाहिए, ये जानने के लिए ये चुनाव है।
दिल्ली की जनता के पास दो मॉडल हैं
पहला केजरीवाल मॉडल- जहां जनता का पैसा जनता पर खर्च होता है… और दूसरा बीजेपी मॉडल- जहां जनता का पैसा उनके अमीर दोस्तों की जेब में जाता है. अब जनता को तय करना है कि उन्हें कौन सा मॉडल चुनना है।

छात्र आंदोलन के बीच बिहार बंद, ड्रोन निगरानी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुनिपर ग्रीन एनर्जी ला रही है बड़ा आईपीओ
मौत की फैक्टरी बना पटाखा यूनिट, विस्फोट के बाद सामने आई लापरवाही की कहानी
25 दिनों से जारी धरने ने पकड़ी रफ्तार, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में छात्र आंदोलन
डीपफेक वीडियो पर सख्त हुए पीयूष गोयल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बीमारी के चलते शबाना आजमी ने छोड़ा विरोध प्रदर्शन, स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि
27 जुलाई से शुरू हफ्ते में IPO की बहार, 8 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा
न्यूक्लियर डील पर ट्रंप का बड़ा दांव, सऊदी से मांगी अब्राहम समझौते की हामी