अमेरिकी बाजार में प्रवेश करेगी केंट आरओ सिस्टम्स
नई दिल्ली । वॉटर प्यूरीफायर बनाने वाली घरेलू कंपनी केंट आरओ सिस्टम्स ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में अमेरिकी बाजार में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी ने अगले तीन साल में 2,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए वह अपने उपकरण पोर्टफोलियो को बढ़ा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंट आरओ सिस्टम्स ने पिछले तीन साल में विस्तार पर 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब कंपनी उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक नई पंखा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 300 करोड़ रुपये का और निवेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जो पहले वॉटर प्यूरीफायर के लिए जानी जाती थी, अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला रही है और उपकरण खंड, विशेष रूप से छोटे रसोई उपकरणों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है। अधिकारी ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में कंपनी के राजस्व में नई श्रेणियों का योगदान आधा हो जाएगा। अमेरिकी बाजार में अपने प्रवेश पर उन्होंने कहा कि केंट आरओ सिस्टम्स ने ब्लैक एंड डेकर के साथ एक ब्रांड लाइसेंसिंग करार किया है। इसके तहत वह मेरीलैंड, अमेरिका की विनिर्माता के ब्रांड नाम पर आधारित अपने वॉटर प्यूरीफायर की श्रृंखला का निर्माण करेगी और उन्हें अमेरिकी बाजार में भेजेगी। हम अमेरिकी बाजार में जाएंगे। हमने ब्लैक एंड डेकर के साथ लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंट आरओ सिस्टम्स भारत में ब्लैक एंड डेकर ब्रांड के तहत अपने वॉटर प्यूरीफायर का निर्माण करेगी और अमेरिकी बाजार में भेजेगी। कंपनी अगले छह माह में अमेरिकी बाजार में प्रवेश करेगी। कंपनी ने अगले तीन साल में अपने निर्यात को तीन गुना कर 200 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि