केरल जनपक्षम पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय
नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव से पहले केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के प्रमुख पीसी जॉर्ज ने बुधवार को अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कर दिया। केरल के राजनीतिक मामलों के भाजपा प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में जॉर्ज अपने बेटे शॉन और केरल जनपक्षम (सेक्युलर) के अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, आज पी सी जॉर्ज के नेतृत्व वाला केरल जनपक्षम (सेक्युलर) भाजपा में विलय कर रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित भारत में बदलने के दृष्टिकोण में पूरा भरोसा दिखा रहा है।
भाजपा में जॉर्ज का स्वागत करते हुए एंटनी ने कहा, जनपक्षम का आज विलय केरल में एक ऐतिहासिक शुरुआत होगी जहां भाजपा अधिक से अधिक बढ़ेगी और भारत को एक विकसित देश में बदलने के प्रधानमंत्री के अभियान में योगदान देगी।
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पीसी जॉर्ज का स्वागत करते हुए कहा, उन्हें पीएम मोदी पर भरोसा है, इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में किया है। उन्हें विश्वास है कि भाजपा के लिए काम करते हुए भाजपा के पदचिह्न का विस्तार करेंगे, और आगामी लोकसभा चुनाव में केरल के लोग अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से कम 5 लोगों को संसद में भेजेंगे और राज्य को बदलने के लिए पीएम के साथ काम करेंगे।

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आदिमानव के प्रतीकों में दिखी संगठित भाषा के संकेत