कार हादसे के बाद खली ने तोड़ी चुप्पी, बताया अब कैसी है हालत
पूर्व प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली हालिया एक्सीडेंट को लेकर चर्चा में हैं। वह शनिवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पानीपत। में एक टोल प्लाजा पर उनकी एसयूवी एक कार से टकरा गई। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत पर अपडेट दी है।
अपनी सेहत पर क्या बोले खली?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दलीप सिंह जिन्हें 'द ग्रेट खली' के नाम से जाना जाता है ने अपने फैंस को बताया कि वह ठीक हैं। वीडियो में उन्होंने कहा 'कल मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया था और तब से मुझे बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। मगर सब ठीक है और मैं बिल्कुल ठीक हूं। आप लोगों का और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है। यह एक मामूली दुर्घटना थी, इसलिए मैं किसी को इसके बारे में बताना नहीं चाहता था। मैं इसे बड़ी बात नहीं बनाना चाहता था। मगर फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, इसलिए मैं बस सफाई देना चाहता था। मैं बिल्कुल ठीक हूं। अपना ख्याल रखें। जय हिंद।'
खली के साथ हुआ था हादसा
घटनास्थल के वीडियो जल्द ही ऑनलाइन सामने आए, जिनमें एक क्षतिग्रस्त सफेद कार दिखाई दे रही थी। दुर्घटना के बाद खली को दूसरी गाड़ी की ओर जाते हुए भी देखा गया। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी।
रेसलिंग में खली का करियर
खली भारत के सबसे मशहूर रेसलर्स में से एक हैं। उन्होंने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2000 में अमेरिका में 'ऑल प्रो रेसलिंग' (APW) के साथ की थी। बाद में वह 'वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग' (WCW) और 'न्यू जापान प्रो-रेसलिंग' (NJPW) जैसे प्रमोशन में भी शामिल हुए। वह 2006 में WWE से जुड़े और द अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता और ट्रिपल एच के साथ मुकाबले किए। उन्होंने रेसलमेनिया और समरस्लैम जैसे बड़े WWE इवेंट्स में भी हिस्सा लिया।
खली का फिल्मी करियर
रेसलिंग के अलावा, खली ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2005 में 'द लॉन्गेस्ट यार्ड' से एक्टिंग की शुरुआत की और बाद में 'गेट स्मार्ट', 'मैकग्रूबर', 'कुश्ती' और 'रामा: द सेवियर' जैसी फिल्मों में नजर आए। वे 'बिग बॉस 4' में भी दिखे थे।

किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में भारत का विजन, PM मोदी बोले- मिलकर बनाएं बेहतर भविष्य
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार
सतना में कुत्तों को लेकर बवाल, पड़ोसी और साथियों ने सरेराह की मारपीट; मामला दर्ज
रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव
धार: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 10 दिन में 187 प्रकरण दर्ज; 101 आरोपी गिरफ्तार
ममता बनर्जी की रैली पर हाईकोर्ट का ब्रेक, सभा को मिली अनुमति; जानें शर्तें