लाहौर में जन्मे मुहम्मद अब्बास ने न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू कर रचा इतिहास
Muhammad Arslan Abbas: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 9 मार्च नेपियर में खेला जा रहा है. जहां अपने डेब्यू मुकाबले में ही मुहम्मद अर्सलान अब्बास ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह वनडे फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 21 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 24 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उनसे पहले यह खास कारनामा टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या के नाम दर्ज थी. जिन्होंने डेब्यू वनडे में 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.
पिता का सपना किया साकार
नेपियर में खेली गई अब्बास की इस उम्दा पारी के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. अगर भी युवा बल्लेबाज के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं तो उनके बारे में हम कुछ जानकारी लेकर आए हैं. अब्बास का जन्म 29 नवंबर साल 2003 में पाकिस्तान के पंजाब स्थित लाहौर शहर में हुआ था. उनके पिता का नाम अजहर अब्बास है. अजहर पाकिस्तान के मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे. मगर उन्हें पाकिस्तान में कुछ कामयाबी नहीं मिली तो वह न्यूजीलैंड चले गए. यहां उन्होंने वेलिंगटन में काओरी क्लब के साथ शिरकत किया. मगर वह भी न्यूजीलैंड की टीम तक पहुंच नहीं पाए. अजहर अब्बास जरुर न्यूजीलैंड की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर जलवा नहीं बिखेर पाए. मगर उनका बेटा अब उनका सपना पूरा कर रहा है. मुहम्मद अर्सलान अब्बास की मौजूदा उम्र महज 21 साल और 120 दिन है. वह दाहिने हाथ से बल्लेबाजी एवं बाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं.
मुहम्मद अर्सलान अब्बास का घरेलू क्रिकेट करियर
बात करें मुहम्मद अर्सलान अब्बास के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में अब तक 21, लिस्ट ए में 15 और T20 में 19 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 38 पारियों में 36.13 की औसत से 1301, लिस्ट ए की 14 पारियों में 34.92 की औसत से 454 एवं T20 की 17 पारियों में 26.06 की औसत से 391 रन निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और छह अर्धशतक, लिस्ट ए में एक शतक और चार अर्धशतक एवं T20 में तीन अर्धशतक दर्ज है. वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 16 पारियों में 30.41 की औसत से 12, लिस्ट ए की छह पारियों में 46.20 की औसत से पांच एवं T20 की आठ पारियों में 86.00 की औसत से दो विकेट चटकाए हैं.
डेब्यू मैच में 52 रन बनाने में कामयाब रहे अब्बास
अपने डेब्यू वनडे मुकाबले में मुहम्मद अर्सलान अब्बास छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में 200.00 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाने में बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन बेहतरीन छक्के निकले. युवा खिलाड़ी को मोहम्मद अली ने अपना शिकार बनाया. बाबर आजम के हाथों वह लपके गए.

कुपोषण दर घटाने के लिए सरकार की नई पहल
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम