भूस्खलन से त्रस्त पापुआ न्यू गिनी को मिला भारत का साथ
भारत ने पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए 19 टन राहत सामग्री भेजी है। पिछले महीने हुए भूस्खलन की वजह से एंगा प्रांत में भारी क्षति का सामना करना पड़ा था। इस दौरान 2000 लोगों की मौत हो गई थी।यह भारत की ओर से पापुआ न्यू गिनी के लिए घोषित 10 लाख डॉलर की सहायता के हिस्से के रूप में भेजी गई है। इसमें खाद्य पदार्थ, अस्थायी शरण स्थली और दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पोस्ट में कहा है कि इस संकट के समय भारत और पापुआ न्यू गिनी साथ खड़ा है।
छह टन दवाएं भी भेजी गई
भेजी गई राहत सामग्री में 13 टन आपदा राहत सामग्री शामिल है, जिसमें अस्थायी शरण स्थली, पानी के टैंक, स्वच्छता संबंधी किट और खाद्य सामग्री शामिल हैं। आपात स्थिति में उपयोग के लिए छह टन दवाएं भी भेजी गई हैं। इनमें डेंगू और मलेरिया का पता लगाने वाली इमरजेंसी किट भी शामिल हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई