छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव
द्रोणिका के प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। हल्की बारिश के साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में विशेष बदलाव नहीं होगा,हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को भी प्रदेश भर में बलरामपुर सर्वाधिक ठंडा रहा और एआरजी बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अभी भी रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 19 जनवरी के बाद से मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ही इस वर्ष जनवरी में मौसम का मिजाज पूरा तरह से बदला हुआ है। जनवरी का तीसरा सप्ताह शुरू हो गया है और सरगुजा संभाग को छोड़ दिया जाए तो अन्य क्षेत्रों में ठंड काफी कम है।
बीते दस वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि जनवरी का पहला पखवाड़ा बीत चुका है कि और रायपुर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतरा है। सरगुजा संभाग में जहां शीतलहर के आसार है,वहीं रायपुर संभाग, बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने से बीते दो दिनों में रात को ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
गिरा गर्म कपड़ों का कारोबार
ठंड कम पड़ने की वजह से अभी गर्म कपड़ों के कारोबार में काफी गिरावट की स्थिति है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जनवरी में गर्म कपड़ों का कारोबार बिल्कुल गिर गया था, इस वर्ष भी ऐसी स्थिति बनी है। इसके चलते कई क्षेत्रों में तो गर्म कपड़ों के कारोबारियों द्वारा अपना स्टाल समेटा जा रहा है। साथ ही कुछ संस्थानों में तो 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

विजय और रश्मिका ने शादी के बाद किया बड़ा ऐलान, गांव के बच्चों के लिए की छात्रवृत्ति की घोषणा
'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पाकिस्तान से जुड़े रंग और रस्में: झंग बिरादरी की 120 साल पुरानी होली-रामलीला परंपरा
दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार
The Hundred: नीलामी में 14 पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल, क्या भारतीय फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली या फिर होगी किरकिरी?
शंकराचार्य विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, सपा और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप