कनाडा में लुधियाना के युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के लुधियाना से कनाडा में पढ़ने गए भारतीय छात्र की वहां गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 2019 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था, वर्तमान में कनाडा का स्थायी निवासी का दर्जा मिल गया था। जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय युवराज सेल्स एक्जिक्यूटिव था। उसके पिता राजेश गोयल लकड़ी का कारोबार करते हैं, वहीं मां शकुन गृहिणी हैं। युवराज का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी। कनाडा पुलिस हत्या की जांच में लगी हुई है। वहीं परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।7 जून सुबह 8:46 बजे सरे पुलिस को एक कॉल आया, जिसमें पता चला कि 164 गली के 900 वें ब्लॉक में गोली चली है। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि युवराज मर चुका है। हालांकि पुलिस चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है।
जिसमें सरे से 23 वर्षीय मनवीर बसरम, 20 वर्षीय साहिब बसरा, 23 वर्षीय हरकीरत और ऑनटेरियो से काइलोन फ्रानकोइस को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इन पर प्रथम डिग्री हत्या का आरोप है।युवराज गोयल की बहन चारू सिंघला ने बताया कि वह कार डीलरशिप कंपनी में काम करता था। चारू ने बताया कि उसके परिवार को कोई आइडिया नहीं है कि उसे क्यों मारा गया। उन्हें नहीं पता कि युवराज का किसी घटना से कोई संबंध है या नहीं।युवराज के जीजा भवदीप ने बताया कि गोली लगने से ठीक पहले युवराज ने फोन पर अपनी मां से बात की थी। भवदीप ने बताया कि युवराज अपनी दिनचर्या के अनुसार जिम से वापस लौटा था। उसे कार से बाहर निकालकर गोली मार दी गई।वहीं पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद अधिकारियों को एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि यह लक्षित गोलीबारी थी, हत्या के जांच की जा रहीहै। पुलिस ने हत्या के बारें में किसी भी जानकारी या फिर क्षेत्र में वाहन चलाने वाले लोगों से डैश-कैमरा फुटेज के साथ संपर्क करने का आग्रह किया है।

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI