धमतरी में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से बच्ची की मौत
धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है,जिसके चलते एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं हादसे में दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया गया कि नगरी मार्ग में बस पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 4 साल की एक बच्ची मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
बताया जा रहा है कि एक बस सवारी भरकर धमतरी से नगरी की तरफ आज गुरुवार को जा रही थी। तभी केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ादाह के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे की सूचना पर तत्काल केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया गया।
यहां लाने पर डॉक्टर ने बच्ची रागिनी निषाद निवासी ग्राम बासनवाही को मृत घोषित कर दिया। वहीं टीकाराम साहू 58 वर्ष और उनकी पत्नी कुमारी बाई साहू 54 वर्ष निवासी ग्राम बेलौदी का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बस में करीब 20 से ज्यादा यात्री सवार थे। फिलहाल डॉक्टर का कहना है कि घायलों की स्थिति ठीक है।

प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर MBBS इंटर्न डॉक्टरों का संघर्ष जारी, भोपाल में अनिश्चितकालीन आंदोलन
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में Hero EV की नई छलांग, नेपाल में उतारीं 3 बाइक्स
सरकार का बड़ा एक्शन: पेपर लीक पर सख्त कानून लाने की तैयारी, लोकसभा में पेश होगा बिल
तेज बहाव बना काल, सारंगढ़ में नाला पार करते कार बही; दंपती की तलाश जारी
आतंक फैलाने की कोशिश नाकाम, तीर-धनुष लहराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा
'धूम 4' से लेकर 'लव एंड वॉर' तक, रणबीर कपूर ने पहली बार खुलकर रखी अपनी बात
27 जुलाई का इंतजार खत्म, लेकिन ई-बसों के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार