एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने इस साल की शुरुआत में ही मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की है. वहीं उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं. ऐसा लगता है कि अरबाज की दूसरी शादी के बाद भी मलाइका के अपने एक्स हसबैंड के साथ अच्छे रिश्ते हैं. बीते दिन ही मलाइका को अरबाज खान के घर पर देख गया. मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश लुक के साथ एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर पर दिखाई दीं.
स्टाइलिश लुक में दिखीं मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान के घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा ट्रांसपेरेंट व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग शॉट्स पहने नजर आईं. स्टाइलिश ग्रीन हैंड बैग और ग्रीन हील्स पहने एक्ट्रेस काफी जच रही थीं. वहीं अपने लुक को उन्होंने कैजुअल बन और ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंपलीट किया था. एक्ट्रेस को गाड़ी में बैठकर अरबाज खान के घर से रवाना होते हुए भी देखा गया.
अरहान खान भी हुए स्पॉट
मलाइका अरोड़ा के अलावा उनके बेटे अरहान खान भी इस दौरान नजर आए. मां की तरह अरहान को भी व्हाइट लुक में देखा गया. व्हाइट टीशर्ट के साथ व्हाइट कैजुअल पैंट्स और स्नीकर्स पहने और कैप लगाए मलाइका-अरबाज के बेटे काफी कूल लग रहे थे. इस दौरान अरहान ने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए.
पॉडकास्ट में एक साथ दिखे थे मलाइका-अरहान
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने बेटे अरहान खान के साथ काफी वक्त गुजार रही हैं. कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस को अपने बेटे के पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' में भी देखा गया था जहां उन्होंने अपने बेटे की पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले सवाल किए थे. वहीं अरहान ने भी मां से दूसरी शादी करने को लेकर सवाल पूछा था.

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार