धमाकेदार लिस्टिंग के साथ मनबा फाइनेंस के IPO ने मारी बाजी
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी मनबा फाइनेंस लिमिटेड के निवेशकों को 25 फीसदी का शानदार लिस्टिंग गेन मिला है। मनबा का आईपीओ 120 रुपये पर आया था और यह बीएसई पर 25 फीसदी प्रीमियम के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हुआ।
मनबा फाइनेंस में तेजी का सिलसिला लिस्टिंग के बाद भी जारी रहा और आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 31.20 फीसदी बढ़कर 157.45 रुपये पर पहुंच गया। यह अपर सर्किट की लिमिट भी है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 20.3 प्रतिशत की उछाल के साथ 145 रुपये पर लिस्ट हुए। बाद में शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 26.87 फीसदी बढ़कर 152.25 रुपये पर पहुंच गया।
मनबा फाइनेंस का कंपनी का बाजार मूल्यांकन 791.02 करोड़ रुपये रहा। मनबा के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह ओवरऑल 223.12 गुना सब्सक्राइब हुआ। 151 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 1,25,70,000 इक्विटी शेयरों का नया इश्यू था। ऑफर के लिए कीमत सीमा 114-120 रुपये प्रति शेयर थी।
इस इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कंपनी की भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। मनबा फाइनेंस ऑटो लोन, पुरानी कारों, छोटे बिजनेस लोन और पर्सनल लोन के लिए वित्तीय समाधान प्रदान करती है। इसका कारोबार फिलहाल महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 66 स्थानों पर फैला हुआ है।

क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
बिहार की राजनीति में नई चर्चा: क्या जदयू में एंट्री करेंगे निशांत कुमार, शुरू होगा ‘निशांत युग’?
बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा: नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में ये 5 चेहरे
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल