मैनेजर बना संदिग्ध! जुबीन गर्ग केस में पुलिस ने की बड़ी गिरफ्तारी
मुंबई: 19 सितंबर को असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। तभी से उनकी मौत को लेकर असम पुलिस लगातार जांच कर रही है। लंबी पूछताछ के बाद अब असम पुलिस ने ज़ुबीन गर्ग के मैनेजर सिद्धार्थ सरमा और सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानते हैं कब और कहां हुए ये गिरफ्तार।
दिल्ली में किया गया गिरफ्तार
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दिवंगत गायक जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ को गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट से पकड़ा गया। एजेंसी के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि उन्हें बुधवार सुबह गुवाहाटी ले जाया गया।

मौत की फैक्टरी बना पटाखा यूनिट, विस्फोट के बाद सामने आई लापरवाही की कहानी
25 दिनों से जारी धरने ने पकड़ी रफ्तार, मध्य प्रदेश के 20 जिलों में छात्र आंदोलन
डीपफेक वीडियो पर सख्त हुए पीयूष गोयल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
बीमारी के चलते शबाना आजमी ने छोड़ा विरोध प्रदर्शन, स्वाइन फ्लू की हुई पुष्टि
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा में कई श्रद्धालु हुए बीमार
ट्रोलिंग के बीच सलमान खान का स्वैग, जिम फोटो के साथ लिखा दमदार कैप्शन
खेत में जहरीले मक्का के दाने बिखेरना पड़ा भारी, पांच मोरों की मौत के बाद गिरफ्तारी
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले वीडियो में पीएम मोदी ने युवाओं से क्या कहा?