हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस में भीषण आग, 17 की मौत
Hyderabad Fire Incident: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही 11 दमकल गाड़ियां पहुंच पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलजार हाउस घटना पर दुख जताया और अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।
तीनी मंजिला इमारत के भूतल पर लगी थी भीषण आग
एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने मीडिया को बताया कि करीब नौ लोग झुलस गए और बाकी की मौत दम घुटने से हुई। चारमीनार के पास एक आभूषण की दुकान में आग लग गई। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, आग तीन मंजिला इमारत के भूतल पर लगी, जिसमें आभूषण की दुकान थी।
पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताया
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा है कि आग में लोगों की मौत से वह बहुत दुखी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया है।
इस घटना से बेहद स्तब्ध और दुखी हूं- टी रामा राव
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने लिखा, बेहद स्तब्ध और दुखी हूं!! पुराने शहर में गुलजार हाउस में आग लगने की घटना के बारे में जो विवरण सामने आ रहे हैं, वे बहुत दुखद हैं। इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि इस आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।
मृतकों के नाम
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान हो गई है।
—राजेंद्र कुमार (67)
—अभिषेक मोदी (30)
—सुमित्रा (65)
—मुन्नीबाई (72)
—आरुषि जैन (17)
—शीतल जैन (37)
—इराज (2)
—अरशदी गुप्ता (7)
—रजनी अग्रवाल
—आन्या मोदी
—पंकज मोदी
—वर्षा मोदी
—इद्दिकी मोदी
—ऋषभ
—प्रथम अग्रवाल
—प्रांशु अगरवा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दावा किया कि आग लगने की घटनाओं में इसलिए वृद्धि हुई क्योंकि दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर देर से पहुंचीं। हालांकि, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई थीं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित