मयंक यादव ने बताया अपनी फिटनेस का राज, कहा.....
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव अपने टैलेंट से सबका दिल जीत रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने डेब्यू किया और RCB के खिलाफ आईपीएल का अपना दूसरा मैच खेला. इन दोनों ही मैचों में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है. वह लगातार 150+ kph की रफ्तार से बॉलिंग कर रहे हैं, जिसे देख हर कोई हैरान है. आईपीएल 2024 में उन्होंने 156.7 kph की गेंद फेंकी, जो अब तक की सबसे तेज है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 28 रन से जीत के बाद उन्होंने अपना फिटनेस सीक्रेट ओपन किया है.
मयंक ने खोला राज
अपनी फिटनेस पर मयंक ने मैच के बाद कहा, 'तेज गेंदबाजी के लिए आपको कई चीजों की जरूरत होती है. आपको अपने खानपान, नींद, थकान से उबरने जैसी चीजों का ध्यान रखना होता है. मैं अभी अपनी डाइट (आहार) पर काफी ध्यान देता हूं और ‘आईस बाथ’ भी ले रहा हूं. इससे मुझे फायदा मिल रहा है.' मयंक की तेज रफ्तार गेंदों के कप्तान केएल राहुल की कायल हो गए हैं. मैच के बाद उन्होंने भी इस युवा गेंदबाज की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े.
भारत के लिए खेलना लक्ष्य
लगातार दो आईपीएल मैचों में दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने कहा कि उनका सपना भारतीय टीम के लिए अधिक से अधिक मैच खेलना है. मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके, जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही. मयंक ने ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड लेने के बाद कहा, 'दो मैचों में दो बार ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड लेकर अच्छा लग रहा है. हालांकि, मुझे ज्यादा खुश इस बात की है कि हम दोनों मैच जीतने में सफल रहे.'
यह सिर्फ शुरुआत...
ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का है. 21 साल के गेंदबाज ने कहा, 'मेरा लक्ष्य भारत के लिए ज्यादा से ज्यादा खेलने का है. मुझे लगता है कि यह मेरे लिए सिर्फ शुरुआत है और मेरा पूरा ध्यान अपने लक्ष्य को हासिल करने पर है.' मैच में अपने पसंदीदा विकेट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'कैमरुन ग्रीन का विकेट.'

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला