मेघा इंजीनियरिंग ने आसपास ही खरीदे कई चुनावी बांड
नई दिल्ली । मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हासिल करने की तारीख के आसपास ही कई चुनावी बांड खरीदे। इसमें जम्मू-कश्मीर में 4,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाई जा रही जोजिला सुरंग परियोजना भी शामिल है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनावी बॉन्ड से संबंधित आंकड़ों के मुताबिक हैदराबाद स्थित कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) ने कुल 966 करोड़ रुपये के चुनावी बांड खरीदे। चुनावी बांड खरीदने के लिहाज से यह कंपनी दूसरे स्थान पर रही है। इसी साल कंपनी ने अक्टूबर-नवंबर में केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग परियोजना हासिल की थी। एमईआईएल ने मार्च, 2023 में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण के लिए 3,681 करोड़ रुपये की परियोजना हासिल की थी। इसके अगले महीने अप्रैल, 2023 में कंपनी ने कुल 140 करोड़ रुपये के बांड खरीदे। एमईआईएल ने अक्टूबर 2019 में पांच करोड़ रुपये के बांड खरीदे थे। नवंबर 2019 में कंपनी को आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार से 4,358 करोड़ रुपये की परियोजना मिली थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव