रिटायर्ड टीचर के घर में मिनी गन फैक्ट्री
बक्सर। बक्सर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। फैक्ट्री एक मकान में चल रही थी। मकान मालिक वीरेंद्र सिन्हा हैं। इन्होंने पुलिस को खुद की पहचान शिक्षक बताई है पर, परिवार वाले नवोदय विद्यालय के रिटायर ड्राइवर कह रहे। पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी जब्त किया है।
मामला नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चांद गांव का है। पुलिस ने मकान मालिक समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 मुंगेर निवासी हैं। पांचों का कहना है कि एक माह पहले यहां आए थे। हालांकि पुलिस को शक है कि तीन महीने से ये लोग हथियार बना रहे। वीरेंद्र के भाई सुरेंद्र ने बताया कि नवोदय में काम करने वाले एक मित्र ने भाई से कहा था कि एक रिलेटिव को किराए पर मकान दे दीजिए। वे लोग मशीन बिठाकर गाड़ी के पाट्र्स बनाएंगे। भाई ने घर का पिछला हिस्सा 5 हजार किराए पर सौंपा था। वेल्डिंग दुकान के नाम पर अलग से बिजली मीटर भी लगाया था। घर के आगे वाले हिस्से में भइया और भाभी रह रहे थे।

Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान