नाबालिग से रेप के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया
देवरिया। यूपी के देवरिया में एक नाबालिग से रेप के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बीते रविवार को वह कस्टडी से फरार हो गया था। जिसके बाद फौरन पुलिस ने 3 टीमें बनाई और देर रात सोनुघाट के पास मुठभेड़ के दौरान उसको दबोच लिया। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी है। गौरतलब है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी में रविवार की सुबह 7 साल की एक बच्ची अपने ही मोहल्ले की दुकान में दूध लेने गयी थी। जहां दुकानदार ने उसके साथ दुकान के भीतर दरिंदगी की। लड़की के रोने की आवाज आई तो लोग पहुंचे और बच्ची को अस्त-व्यस्त देखा। इसपर उन्होंने आरोपी दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया। मोहल्ले के लोग काफी उग्र थे जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी। आरोपी की दुकान व घर पर पुलिस लगा दी है। इलाके के भाजपा विधायक त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के कठोर कार्रवाई के आश्वासन के बाद धीरे-धीरे भीड़ हटी, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस रात में भी मोहल्ले में लगी रही।
इस बीच पुलिस कस्टडी में रात में आरोपी की तबीयत खराब हो गई जिसपर पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी। तभी आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस सकते में आ गई। आनन-फानन में 3 टीमें गठित की गईं। एसओजी भी लगाई गई। दबिश के दौरान रात 2 बजे के लगभग सोनुघाट के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले में एडिशनल एसपी दीपेंद्र ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दिन में गिरफ्तार किया था। उसकी तबीयत खराब होने की शिकायत पर रात में अस्पताल ले जाते समय आरोपी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी की खोजबीन के लिए 3 टीमें बनाई गईं। रात में खोजबीन के लिए लगाई गई टीम के साथ मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया है।

घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार