लापता बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
आगरा । यूपी के आगरा में घर से खेलते-खलते लापता हुई सात साल की मासूम बच्ची की लाश पुलिस को सरसों के खेत में मिली है। बच्ची की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह मामला एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव को सरसों के खेत में छिपा दिया गया। परिजन बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन शनिवार की देर रात तक उसका पता नहीं चला रात करीब 9 बजे बच्ची खेत में पड़ी मिली।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने उम्र के बच्चों के साथ गांव में खेलने निकली थी। इसके बाद बच्ची लापता हो गई। बच्ची के माता-पिता तलाश करते रहे, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इधर बच्ची के गुम होने की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी बच्ची की तलाश शुरू की तो सरसों के खेत में रात करीब 9 बजे डॉग स्क्वायड टीम ने शव को बरामद कर लिया। प्रथम दृष्ट्या बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई लगती है।

राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
ट्रिपल टेस्ट की शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें, पंचायत चुनाव टल सकते हैं
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी