महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से 350 से अधिक ट्रेनें होंगी संचालित
महाकुंभ के अंतिम स्नान को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। बुधवार को 350 से अधिक ट्रेनें चलाने की तैयारी है। रेलवे का मानना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आए हुए हैं।
महाशिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में संगम पहुंचेंगे श्रद्धालु
अमृत स्नान के बाद सबकी बेताबी घर लौटने की होगी। ऐसे में विभिन्न स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। मौनी अमावस्या के दिन भी 360 से अधिक ट्रेनें चलाकर लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया गया था।
महाशिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज आना-जाना जारी रह सकता है। ऐसे में बाद में भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी है। प्रयागराज के समीप वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक रखे गए हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा सकेगा।
इन स्टेशनों पर सामान्य दिनों की तुलना में अत्यधिक भीड़
रेल मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दिनों से बिहार के पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, सासाराम, कटिहार, खगडि़या, सहरसा, जयनगर, दरभंगा स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, गोंडा, दीनदयाल उपाध्याय, झांसी जिलों के स्टेशनों पर भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। मध्य प्रदेश के चित्रकूट, जबलपुर, सतना, खजुराहो स्टेशनों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में अत्यधिक भीड़ थी।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना
इसी तरह झारखंड के धनबाद, बोकारो, रांची, गढ़वा और मेदनीनगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा, आश्रय, आसान टिकट वितरण एवं ट्रेनों की व्यवस्था की है।
प्रयागराज के पास के स्टेशनों पर रेलवे वाणिज्य विभाग के 1500 से अधिक तथा रेल सुरक्षा बल के 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। रेलवे सुरक्षा विशेष बल की 29 टुकडि़यां, महिला रेलवे सुरक्षा विशेष बल की दो टुकड़ियां, 22 डाग स्क्वाड एवं और बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी तैनात किया गया है।
महाकुंभ के 42वें दिन तक 15 हजार से अधिक ट्रेनें चलाईं
महाकुंभ के लिए रेलवे ने प्रारंभ में लगभग 13500 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी। महाकुंभ के 42वें दिन तक 15 हजार से अधिक ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 साल का रिकॉर्ड: लाखों बेटियों-बहुओं लापता, अब तक नहीं मिला सुराग
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल