सांसद दिनेश लाल निरहुआ के वीडियो की होगी जांच....
आजमगढ़। भाजपा सांसद और आजमगढ़ से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ का बेरोजगारी को लेकर दिया गया बयान उनके गले का फांस बन गया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उनके वीडियो के बारे में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की शिकायत का संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
अमिताभ ठाकुर ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी कि बेरोजगारी को लेकर निरहुआ की टिप्पणी आपत्तिजनक है। इस पर विशेष कार्य अधिकारी संजय कुमार सिंह ने डीएम आजमगढ़ को नियमानुसार आवश्यक जांच करा कर जांच आख्या से शिकायतकर्ता तथा उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
आयोग को भेजा पत्र
इस संबंध में उप जिला निर्वाचन राहुल विश्वकर्मा (एडीएम प्रशासन) ने बताया कि पत्र आयोग का पत्र आया है। जल्द ही इसकी जांच कराकर आयोग को अवगत करा दिया जाएगा।
यह था मामला
निरहुआ वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मोदी-योगी बच्चा पैदा न करके बेरोजगारी रोक रहे हैं, जबकि इसे वह लोग बढ़ा रहे हैं, जिनके पास खुद काम नहीं है, फिर भी आठ-आठ बच्चे पैदा कर रहे हैं।
निरहुआ ने दी थी सफाई
भाजपा आईटी सेल और खुद निरहुआ ने पहले इसे फेक आईडी बताया था, लेकिन बाद में सांसद ने कहा कि यह मेरा ही वीडियो है। इसे काट-छांट कर प्रस्तुत किया गया है।

34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार
T20 WC: हार के झटके के बाद क्या लिया जाएगा बड़ा फैसला, टीम इंडिया से बाहर होंगे फेल बल्लेबाज? कोच ने दिए संकेत
सुपर-8 के पहले मैच में हार से बिगड़ा भारत का गणित: नेट रन रेट बना नई टेंशन! सेमीफाइनल के लिए पूरा समीकरण समझिए
BAFTA 2026: बाफ्टा रेड कारपेट पर उतरीं आलिया भट्ट, मर्लिन मुनरो से इंस्पायर्ड रहा लुक; फरहान अख्तर भी पहुंचे
Dharmendra: बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक
79th BAFTA: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने किया बेटी राहा का जिक्र; कहा- 'वो तीन साल की हो गई है और अब...'
BAFTA 2026: बाफ्टा में अचानक क्यों सुनाई देने लगे अपशब्द? होस्ट एलन कमिंग को मांगनी पड़ी लोगों से माफी
हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के पार
NPS का नया अवतार: पेंशन के साथ हेल्थ प्रोटेक्शन, PFRDA की 'स्वास्थ्य पहल' से बुढ़ापे की सुरक्षा दोगुनी
Assi Box Office: पहले वीकेंड में 4 करोड़ के करीब, सरप्राइज हिट की ओर?