मुकेश अंबानी की गीगा फैक्ट्रियां तैयार: सोलर मॉड्यूल और बैटरी उत्पादन में क्रांति लाने की तैयारी
मुकेश अंबानी की Reliance Industries Ltd इस साल अपने सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल (सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी) को चालू कर देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि हम तीन कंपनियां बना रहे हैं. ये फैक्ट्रियां क्लीन एनर्जी से जुड़ी जरूरतों के प्रोडक्शन को पूरा करेंगी. साल 2022 में पीछे रहने के बाद अपने क्लीन एनर्जी टारगेट्स को पूरी करने की कोशिश में जुटी है.
कंपनी ने पिछले एक साल में इसमें निवेश बढ़ाया
ग्लोबल एनर्जी मॉनिटर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले एक साल में इसमें निवेश बढ़ाया है, लेकिन 2030 तक 500 गीगावॉट (GW) के अपने टारगेट को पूरा करने के लिए कैपेसिटी एडिशंस को दोगुना करेगी. इसपर कंपनी ने कहा कि रिलायंस का टारगेट अगले सोलर मॉड्यूल कैपेसिटी को साल भर में 20 गीगावॉट तक करेगी. वहीं Reliance Industries की बैटरी और माइक्रो पावर इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री अगले साल शुरू करेगी.
5 साल में कुल 113.33% का रिटर्न
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के अधिकारी ने बताया कि अगर ऐसा होता है तो हम सोनल पैनल तैयार करने में दुनियाभर में नंबर 2 पर आ जाएंगे. इतना ही नहीं हम चीन के बाहर टोटल सोलर फोटोवॉल्टिक मॉड्यूल्स का करीब 14 प्रतिशत प्रोडक्शन करेंगे. आज Reliance Industries Ltd कंपनी का शेयर 1.24% की गिरावट के साथ 1,411.50 रुपए पर बंद हुआ है. शेयर का 52 वीक हाई 1,608.95 रुपए है और 52 वीक लो 1,115.55 रुपए है. पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 9.18% का रिटर्न दिया था. वहीं 5 साल में कुल 113.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
2000 करोड़ रुपए की डील
मुकेश अंबानी के बाद अब अनिल अंबानी ने भी देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अनिल अंबानी की कंपनी Reliance Power Ltd और भूटान सरकार की इनवेस्टमेंट इकाई ड्रक होल्डिंग एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (DHI) मिलकर 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले वेंचर के जरिए भूटान का सबसे बड़ा सोलर पावर प्रोजेक्ट डेवलप करेगी. इस प्रोजेक्ट में बिल्ड-ओन- ऑपरेट मॉडल के तहत 2000 करोड़ रुपए का कैपिटल आउटले होगा.

CJP का अल्टीमेटम- छात्रों पर कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन होगा तेज
धरती हिली तो बदल गई जमीन की स्थिति, NISAR सैटेलाइट ने दिए चौंकाने वाले सबूत
कांकेर में मलेरिया से तीन बच्चों की मौत, बस्तर संभाग में 8426 केस; स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद सोनम वांगचुक डिस्चार्ज, आगे की योजना पर बोले
राजभवन के निर्देश के बाद रादुविवि में धारा 52 की चर्चा, प्रशासन सतर्क
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सियासत तेज, संसद में बीजेपी सांसदों ने दिया बड़ा संदेश
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े पर सख्ती, मित्तल हॉस्पिटल 3 महीने के लिए सस्पेंड; ₹90 हजार वसूली का मामला
छात्र आंदोलन को लेकर संसद में कांग्रेस का हंगामा, गृहमंत्री अमित शाह से माफी की मांग