नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग पर दिया बड़ा बयान, कहा.....
2020 टोक्यो ओलंपिक्स में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता रहे भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग पर बड़ा बयान दिया है। पिछले दिनों अफवाहें उड़ रही थीं कि नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. मगर अब भारत के रिकॉर्ड ब्रेकिंग जेवलिन थ्रो एथलीट ने इस विषय पर चुप्पी तोड़ी है. बता दें कि पेरिस डायमंड लीग की शुरुआत 7 जुलाई से होने वाली है।
नीरज चोपड़ा ने X के माध्यम से बताया - सभी को नमस्कार. मैं चीजों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि पेरिस डायमंड लीग मेरे टूर्नामेंट कैलेंडर का हिस्सा नहीं था, इसलिए मैंने इससे नाम वापस नहीं लिया है. मैं ओलंपिक खेलों की तैयारी में जुटा हूं. मुझे समझने और मेरा सपोर्ट करने के लिए सबका धन्यवाद. साथ ही मैं ओलंपिक्स में भाग ले रहे सभी एथलीट्स को शुभकामनाएं देता हूं.
2024 में अब तक नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा ने इसी साल जून में पावो नूरमी गेम्स 2024 की पुरुष जेवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 85.97 मीटर की दूरी तय की थी. उनका पर्सनल बेस्ट 89.94 है, जो भारत का नेशनल रिकॉर्ड भी है. पेरिस ओलंपिक्स की तैयारियों में नीरज ने अपने सीजन 2024 की शुरुआत दोहा डायमंड लीग के साथ की थी, जहां वो 88.36 मीटर की दूरी तय करते हुए दूसरे स्थान पर रहे थे. उसके 5 ही दिन बाद उन्होंने भुवनेश्वर में हुए फेडरेशन कप में 82. 27 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था.
नीरज इसके अलावा चेक रिपब्लिक में पिछले महीने आयोजित हुए ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भी भाग लेने वाले थे. मगर ट्रेनिंग के दौरान उन्हें मांसपेशी में हल्का खिंचाव महसूस हुआ था. ऐसे में किसी गंभीर चोट का शिकार बनने से पहले ही उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था.

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
हाई-टेक पार्टनरशिप: नई ट्रेड डील से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी