भूजल संरक्षण की दिशा में सरगुजा जिला प्रशासन की नई पहल
रायपुर : सरगुजा जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बोरवेल सैंड रिचार्ज फिल्टर योजना की शुरुआत की गई है। इस नवाचार के माध्यम से वर्षा जल को बर्बाद होने से बचाकर सीधे भूजल भंडारण में पहुँचाया जाएगा। कलेक्टर विलास भोसकर के नेतृत्व में सभी शासकीय भवनों, स्कूलों, पंचायत परिसरों और सार्वजनिक स्थलों में ड्राई बोरवेल में बोरवेल सैंड रिचार्ज फिल्टर लगाए जा रहे हैं। यह विशेष फिल्टर रेत, चारकोल और गिट्टी की परतों से बना होता है, जो बारिश के पानी को शुद्ध कर भूमिगत जलस्रोतों में पहुँचाता है। इससे न केवल जलस्रोतों का पुनर्भरण होगा, बल्कि बोरवेल की आयु और क्षमता भी बढ़ेगी।
जिले में बारिश के पानी का अधिकतम उपयोग कर जल संकट को दूर करने में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे जिले में जल संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर को सुधारने के लिए सभी विभागों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से वर्षा जल का हर बूंद संरक्षित कर भू-जल स्तर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे