कोंडागांव जिले में हेलमेट बैंक की नई शुरूआत
रायपुर : बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और विधायक सु लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के साझा प्रयासों से कोंडागांव जिले में जिला प्रशासन द्वारा ‘जिंदगी का सफर सुरक्षित रखें, हेलमेट जरूर पहने’ की थीम पर ‘हेलमेट बैंक’ पहल की शुरूआत की गई है। इस पहल के तहत आज ग्राम पंचायत मसौरा में हेलमेट बैंक का शुभारंभ कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया है। कलेक्टर ने शुभारंभ कार्यक्रम में नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनना अपनी दिनचर्या की आदतों में शामिल करें। उन्होंने कहा कि घर का कोई भी सदस्य जब दोपहिया वाहन से बाहर निकले, तो परिजन उन्हें हेलमेट अवश्य पहनने की सलाह दें और बिना हेलमेट के घर से बाहर न जाने दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के प्रति छोटी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकती है, इसलिए हर नागरिक को यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
इस पहल के तहत प्रथम चरण में नेशनल हाईवे 30 में स्थित ऐसे पांच ग्राम पंचायत चयन किया गया है, जहाँ विगत कुछ सालों में सब से अधिक सड़क दुर्घटना हुआ है। इस अभियान के तहत उक्त चयनित ग्राम पंचायत में ही हेलमेट रखा जायेगा। अगर किसी व्यक्ति के पास हेलमेट नहीं है तो ग्राम पंचायत से हेलमेट लेकर वो यात्रा कर सकेंगे। उसके बाद उसे वापस ग्राम पंचायत में जमा करेगा ताकी बाकी लोग भी इसका प्रयोग कर सकें। ये एक प्रयास है ताकि ग्रामीणजनों में जागरूकता आए एवं हेलमेट के उपयोग लिए प्रेरित हों। हेलमेट बैंक की स्थापना नेशनल हाईवे 30 में स्थित सभी ग्राम पंचायतों में किया जाना हैं। प्रथम चरण में जनपद पंचायत केशकाल, ग्राम पंचायत पंचायत मस्सुकोकोड़ा, जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मांझी आठगांव, लंजोड़ा, जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बनियागांव में शुभारंभ किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण बड़ी भूमिका रही।

मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई