दिल्ली दौरे पर नीतिश, भारत रत्न आडवाणी से की मुलाकात
नई दिल्ली । बिहार के सीएम नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम कुमार ने गुरुवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। बीजेपी के दिग्गज नेता आडवाणी से मुलाकात करने के लिए नीतीश उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे और उनके साथ कुछ समय गुजारा। इसके पहले नीतीश ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी एनडीए गुट में वापसी के बाद नीतीश की दिल्ली यात्रा कई मायनों में अहम मानी जा रही है।
इतना ही नहीं गुरुवार को नीतीश ने दिल्ली में अपनी पार्टी के कई सांसदों से भी मुलाकात की, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के दफ्तर में गए। नीतीश ने जदयू के सांसद अजय मंडल, कविता सिंह, कौशलेंद्र कुमार, चंदेश्वर चंद्रवंशी, रामनाथ ठाकुर, दुलाल चंद्र गोस्वामी, संतोष कुशवाहा सहित कई अन्य नेताओं से बात की।

पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात, बेटे पर हत्या का आरोप
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें