भारत-मालदीव विवाद पर खरगे ने कहा, पीएम मोदी हर चीज को पर्सनल ले लेते हैं
नई दिल्ली । भारत-मालदीव विवाद के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर चीज को पर्सनल ले लेते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, मोदी के सत्ता में आने के बाद वह हर चीज को निजी तौर पर ले रहे हैं। खरगे ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमें अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। हमें समय के हिसाब से काम करना चाहिए। हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते।
इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह चिंता की बात हैं, कि दशकों तक भारत से करीबी रिश्ते रखने वाला मालदीव आज अपने निकटतम पड़ोसी (भारत) पर चीन को तरजीह दे रहा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चीन की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता चौधरी ने मालदीव ने हमेशा चीन पर भारत को तरजीह दी, लेकिन अब वह चीन की तरफ जा रहा है। यह हमारे लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा, मालदीव के साथ हमारे दशकों पुराने रिश्ते में दरार आ रही है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप के एक बीच पर बनाया गया अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसके बाद मालदीव के मंत्रियों और कुछ अन्य ने उनके लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। मालदीव सरकार ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले तीन मंत्रियों को रविवार को निलंबित कर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों से खुद को अलग करते हुए कहा कि ये उनकी व्यक्तिगत राय है और यह सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 फरवरी2026)
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सोम डिस्टिलरीज को राहत या सख्ती? नई बेंच करेगी सुनवाई
एक मां पर बेटे की हत्या का आरोप, आज हाईकोर्ट ने सुनाया एतिहासिक फैसला
उमा भारती के परिजनों की सुरक्षा बढ़ाई गई,धमकी भरे कॉल से मचा हड़कंप
कांग्रेस कार्यक्रम में दिग्विजय की मौजूदगी पर सवाल
कम विजिबिलिटी और तेज हवाओं के चलते बदला रूट
शिक्षा के जरिए भविष्य संवारने की कोशिश
प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
गाज़ा में हिंसा का हवाला देकर पीएम से यात्रा रद्द करने की मांग