नाइट्रोजन से सजा-ए-मौत का विरोध
न्यूयार्क। अमेरिका के अलबामा राज्य में गुरुवार देर रात एक शख्स केनेथ स्मिथ को नाइट्रोजन गैस से मौत की सजा दी गई। इसे लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। स्मिथ के स्पिरिचुअल ऐडवाइजर (आध्यात्मिक सलाहकार) रेवरेंड जेफ हुड सजा दिए जाने के दौरान वहां मौजूद थे। जेफ ने कहा- यह एक हॉरर शो जैसा था। इसमें करीब 22 मिनट का समय लगा। इस दौरान स्मिथ ने अपनी मु_ियाँ भींच रखी थीं और उसके पैर कांप रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे वो सांस लेने के लिए तड़प रहा हो।जेफ हुड ने आगे बताया- स्मिथ को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो एक मछली है, जिसे पानी से निकाल दिया गया है। वो तड़प रहा था। वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर डर था। नाइट्रोजन गैस देते ही स्मिथ करीब 4 मिनट तक छटपटा रहा था। इसके बाद अगले 5 मिनट के दौरान उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट