पुताई करते समय करंट लगने से पेंटर की मौत
भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में करंट से झुलसकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजते हुए कारणो की जॉच शुरु कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर नगर में रहने वाला साबर अली पिता मुनव्वर अली (25) पेंटर का काम करता था। बीती दिन वह बजरिया चौराहा पर स्थित एक मकान में पुताई का काम कर रहा था। काम के दौरान शाम के समय अचानक ही करंट का झटका लगने से वह बुरी तरह झुलस गया था। इलाज के लिये उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया लेकिर वहॉ उपचार शुरु होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुची पुलिस ने बताया की शुरुआती जॉच में सामने आया है की जहॉ साबर अली पुताई कर रहा था, वहीं पर मकान के पास खुले तार से उसक शरीर टच हो गया था। पुलिस का कहना है कि जॉच में लापरवाही सामने आने पर संबधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप