यूपी और बिहार में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा
मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बीते 24 घंटे के भीतर एक डॉलर से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा और गुरुवार को ज्यादातर शहरों में तेल महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए नए भाव में गुरुवार को देशभर में बदलाव नजर आ रहा है और अधिकांश शहरों में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 27 पैसे महंगा होकर 94.98 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 32 पैसे चढ़ा और 88.13 रुपए लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 13 पैसे महंगा हुआ और 105.73 रुपए लीटर हो गया, जबकि डीजल 13 पैसे बढ़कर 92.56 रुपए लीटर पहुंच गया है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पेट्रोल 32 पैसे चढ़कर 95.56 रुपए लीटर तो डीजल 30 पैसे चढ़कर 88.40 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 73.52 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई भी बढ़कर 70.40 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 94.98 रुपए और डीजल 88.13 रुपए प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 105.73 रुपए और डीजल 92.56 रुपए प्रति लीटर और फरीदाबाद में पेट्रोल 95.56 रुपए और डीजल 88.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में होली मिलन
स्व-सहायता समूह से बदली सुनीता दीदी की तकदीर
बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
राजनीति में हलचल: Nitish Kumar ने फेसबुक पर शेयर कर बताया—जाएंगे राज्यसभा