राम लला के गर्भगृह के स्वर्ण दरवाजे की तस्वीरें सामने आई
इलाहाबाद । राम मंदिर के गर्भगृह के स्वर्ण दरवाजे की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें मंदिर परिसर के अंदर रोशनी दिखाई दे रही है। इससे मंदिर का नजारा बेहद शानदार नजर आ रहा है। इस दरवाजे की कीमत करोड़ों रुपये की बताई जा रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि ऐसे करीब 14 सोने के दरवाजे लगाए जाने हैं। राम लला के गर्भगृह में लगाए गए सोने के दरवाजे पर खूबसूरत नक्काशी की गई है। मालूम हो कि राम मंदिर के 14 खूबसूरत घुमावदार दरवाजे महाराष्ट्र के सागौन से तैयार होने के बाद स्वर्ण जड़ित किया गया है। इन सोने के दरवाजों को हैदराबाद स्थित कंपनी के कारीगरों ने तैयार किया है! दरवाजों पर वैभव प्रतीक गज (हाथी), खूबसूरत विष्णु कमल, स्वागत की प्रणाम मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं। सोने का दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है। बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा होगा। इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
MP कांग्रेस में हलचल, जिलों में होगा व्यापक पुनर्गठन
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा