PM Modi ने रोहित-विराट को फोन कर दी जीत की बधाई
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वो कमाल कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों भारतीयों को 17 साल से था। बारबाडोस में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम किया।कपिल देवल, एमएस धोनी के बाद रोहित शर्मा उस लिस्ट में शामिल हो गए, जिनकी कप्तानी में भारत ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। भारत की इस जीत के बाद पीएम मोदी ने भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने एक्स पर रोहित-विराट और कोच राहुल द्रविड़ की तस्वीरें शेयर की हैं।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने भारतीय क्रिकेट टीम से बात की और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के लिए बधाई दी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का हुनर और जज्बा दिखाया। हर खिलाड़ी की लगन बहुत प्रेरणादायक है।पीएम मोदी ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को फोन कर जीत की बधाई दी। उन्होंने रोहित के फोन पर बात करते हुए स्क्रीनशॉट अपने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रिय रोहित शर्मा, आप शानदार खिलाड़ी हैं। आपकी आक्रामक सोच, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नई दिशा दी है। आपका टी20 करियर हमेशा याद किया जाएगा। आज आपसे बात करके बहुत खुशी हुई।
भारत की जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विराट कोहली की फोन पर बात करते हुए तस्वीर शेयर की। इस फोटो पर पीएम मोदी ने लिखा कि प्रिय कोहली, आपसे बात करते बहुत खुशी हुई। फाइनल मैच की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजों को शानदार तरीके से संभाला। आपने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कमाल किया है। भले ही आप टी20 क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आप आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी ने भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के लिए अपने एक्स पर लिखा कि द्रविड़ के शानदार कोचिंग सफर ने भारतीय क्रिकेट की सफलता को नई दिशा दी है। उनकी लगन, रणनीतिक सोच और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने के कारण टीम पूरी तरह बदल गई है। उनके योगदान और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए पूरा भारत उनका आभारी है। उन्हें वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना खुशी की बात है। उन्हें बधाई देने भी मुझे बहुत अच्छा लगा।

बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
हाई-टेक पार्टनरशिप: नई ट्रेड डील से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी