पीओके हमारे साथ था और हमारे साथ ही रहेगा : राजनाथ
सिलीगुड़ी । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग कर सकते है। सिंह ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से रक्षा उपकरणों का आयातक की बजाय निर्यातक देश बन रहा है।
राजनाथ ने सिलीगुड़ी में भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्ता के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारे साथ था, है और हमेशा साथ रहेगा।’’
उन्होंने कहा, जिस तरह से देश का विकास हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग खुद ही भारत के साथ रहने की मांग करने वाले है।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि भारत ने ऐसा कद हासिल कर लिया है कि दुनिया में कोई भी देश को डरा नहीं सकता। सिंह ने कहा कि भारत दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अगर हमारे मामले में हस्तक्षेप किया जाता है... तब आप समझते हैं कि क्या होगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला