जेवरात और नगदी लूट मामले मे पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
कटनी पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से नगदी जेवरात समेत डकैती में उपयाग की गई बाइक, मोबाइल, अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि 18 जून की शाम 7 बजे 2 बाइक पर सवार 6 अज्ञात बदमाशों ने सोने-चांदी का कारोबार करने वाले कृष्ण कुमार सोनी के साथ लूट की थी। बदमाशों ने सोनी को माधवनगर के बडखेड़ा ग्राम के पास कट्टे की नोक पर रोक लिया और उनसे सोने चांदी के जेवरात और नगदी समेत करीब 10 लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए थे। मामले की छानबीन दौरान पुलिस ने क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमे 3 बाइक और 7 आरोपी दिखाई दिए। जिनकी शिनाख्त कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करते हुए लूट में उपयुक्त कट्टा-कारतूस, बाइक और आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 आरोपी गिरफ्तार
मीनारों पर लाउडस्पीकर को लेकर सियासत गरम, मध्य प्रदेश में सख्ती के संकेत; इंदौर महापौर का साफ संदेश
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर