पावरहिटर वैभव सूर्यवंशी: उनके छक्कों के पीछे का अनकहा राज
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी और उनकी बल्लेबाजी एक बार फिर से चर्चा में है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में उन्होंने जो धमाकेदार इनिंग खेली, उसके बाद ऐसा होना लाजमी भी था. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 14 नवंबर को UAE के खिलाफ खेले मैच में 42 गेंदों पर 144 रन की हाहाकारी पारी खेली. वैभव की इस इनिंग के दौरान UAE के गेंदबाजों की हालत काटो तो खून नहीं जैसी थी. बाएं हाथ के वैभव सूर्यवंशी का भौकाल उनके बल्ले से निकलने वाले एक के बाद एक छक्कों ने और टाइट करके रखा था. अब सवाल है सिर्फ 14 साल के सूर्यवंशी इतने छक्के लगाते कैसे हैं?
वैभव सूर्यवंशी ने लगाए लंबे-लंबे छक्के?
वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का राज उनके पैरों में छुपा है. 342.85 की स्ट्राइक रेट से खेली पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने चौके से ज्यादा छक्के मारे. उन्होंने 11 चौके मारे तो कुल 15 छक्के अपनी पारी में जमाए. वैभव के बल्ले से निकले छक्के इतने लंबे-लंबे रहे कि मानों UAE के गेंदबाजों के दिलों पर छुरियां चलते हुए नजर आए.
वैभव सूर्यवंशी के छक्कों का राज पैरों में कैसे?
वैभव सूर्यवंशी के लंबे छक्कों का राज उनके पैरों में कैसे छिपा है, अब जरा वो भी जान लीजिए. एक तो 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी की जांघ काफी भारी है. इसके अलावा उनकी ग्लूट मसल काफी बड़ी और मजबूत है. इसके चलते उन्हें वो पावर मिलती है, जिससे वो लंबे छक्के लगा पाते हैं
पैरों के अलावा वैभव सूर्यवंशी का हाथ भी काफी मजबूत है, जिससे उन्हें गेंद को दूर तक भेजने में मदद मिलती है.
इंडिया की जर्सी में खेले पहले T20 में छाए वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ जो T20 मैच खेला, वो इंडिया की जर्सी में उनका पहला मैच था. और, नीली जर्सी में अपने डेब्यू T20 मैच में उन्होंने जो कमाल किया है, उससे आगे के मुकाबलों के लिए भी टोन सेट हो गया है.

जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
नई दिल्ली के भारत मंडपम में CM ने लिया इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में हिस्सा
AI क्षेत्र में निवेश के लिए राज्य सरकार की पहल
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द