आईपीएल ऑक्शन में पृथ्वी शॉ की नीलामी नहीं हुई
पृथ्वी शॉ को अपनी लापरवाही की कीमत चुकानी पड़ी है. उन्हें उसके चलते सजा भुगतनी पड़ी है. और, सजा भी ऐसी मिली कि 8 करोड़ रुपये का चूना ही लग गया. पृथ्वी शॉ का गुनाह क्या है? यही सोच रहे हैं ना आप. ये भी सोच रहे होंगे कि सजा क्या मिल गई? दरअसल, आईपीएल ऑक्शन में जिन वजहों से वो चर्चा में रहे हैं वही उनकी सजा है. गलती इतनी थी कि उन्होंने अपने खेल में लापरवाही बरती. फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया और दिल्ली कैपिटल्स में मिले मौकों को अच्छे से भुनाया नहीं, जिसका खुलासा दिल्ली फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे मोहम्मद कैफ ने भी किया है.
पृथ्वी शॉ को लगा 8 करोड़ रुपये का चूना!
IPL 2025 के ऑक्शन में चुनना तो दूर उन पर बोली तक नहीं लगाई. जी नहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने भी नहीं, जिससे वो 2018 से लगातार जुड़े रहे थे. ऐसा तब हुआ जब पृथ्वी शॉ ने अपनी बेस प्राइस सिर्फ 75 लाख रुपये रखी थी. अब इससे बड़ी शर्मिंदगी क्या होगी? इससे बड़ी सजा क्या होगी? किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनने के चलते पृथ्वी शॉ को 8 करोड़ रुपये का चूना लगा है. ये वो रकम है जो पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें मिल रहे थे.
शॉ के लिए शर्मनाक स्थिति- कैफ
पृ्थ्वी शॉ के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने को मोहम्मद कैफ ने उनके लिए शर्मिंदगी वाली बात बताई है. कैफ ने जियो सिनेमा से बात करते हुए कहा कि शर्म आनी चाहिए कि उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला. उन्होंने शॉ को लेकर तब के अनुभव शेयर किए जब वो दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग पैनल में होते थे. कैफ ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है. वो इकलौते ऐसे प्लेयर हैं जो इस बात की शिकायत नहीं कर सकते कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला.
शॉ ने कैसे अपने लिए हालात बिगाड़े, कैफ की बातों से समझें
कैफ ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ को प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके दिए, इसके बावजूद भी वो टीम में अपनी जगह नहीं पक्की कर सके. कैफ ने इसे समझाने के लिए टीम सेलेक्शन से जुड़ा किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा कि रात में हम डिसाइ़ड करते थे कि पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखेंगे. लेकिन फिर अगले दिन मैच से पहले हमें अपना फैसला बदलना पड़ता था क्योंकि हम ये सोचते थे कि हो सकता है कि वो बड़ी पारी खेल जाएं. अगर वो चले तो फिर जीत भी पक्की. लेकिन इस उम्मीद पर वो कभी खरे नहीं उतरे.

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव