धान खरीदी में दिक्कत, किसान आर्थिक और मानसिक संकट में
धमतरी। जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में रुकावटें आने से किसान आर्थिक और मानसिक संकट में हैं। अपनी समस्याओं को लेकर कई किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी पीड़ा सुनाई। स्थिति इतनी गंभीर है कि कुछ किसानों को अपने परिवारिक कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा, तो कुछ किसानों का आधा धान खराब बताकर लौटा दिया गया।
किसान जागेश्वर कुम्हार की व्यथा
ग्राम सिवनीखुर्द के किसान जागेश्वर कुम्हार ने बताया कि उनके पास 1.45 एकड़ खेत है। पिछले दो हफ्तों से धान बेचने के लिए वे दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। धान की बिक्री न होने के कारण उनके पास पैसे नहीं हैं। इसी वजह से उनके भाई की 12 फरवरी को होने वाली शादी रद्द करनी पड़ी और केसीसी लोन का भुगतान भी नहीं कर पाए। हताश होकर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनका धान नहीं खरीदा गया, तो वे आत्मदाह तक करने को मजबूर होंगे।
किसान जगेश्वर राम ध्रुव की चिंता
ग्राम छुही के किसान जगेश्वर राम ध्रुव ने बताया कि उनके पांच एकड़ खेत की उपज बेचने में परेशानी हो रही है। टोकन कटने के बावजूद सोसाइटी ने उनके आधे से ज्यादा धान को 'मिट्टी और खराब गुणवत्ता' बताकर लौटा दिया। अब तक वे केवल 53 क्विंटल धान बेच पाए हैं, जबकि 58 क्विंटल धान अभी भी बेचने के लिए बचा है। किसान ने प्रशासन से आग्रह किया कि दूसरी बार टोकन जारी करके शेष धान खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि उनका आर्थिक संकट कम हो सके।

VDA की बड़ी तैयारी, शहर में विकसित होंगे नए टाउनशिप एरिया
कई जिलों में ओले गिरने के संकेत, तापमान में गिरावट संभव
छोटे जिलों में उद्योगों की नई शुरुआत
दिल-फेफड़े छलनी, बचने का नहीं मिला मौका: शूटर आशु का अंत
युवा मोर्चा में बड़ा बदलाव, नई टीम के साथ बीजेपी की रणनीति तैयार
गैस संकट के बीच राहत की कोशिश: कर्नाटक में सैकड़ों पंप बंद, सप्लाई बढ़ा रही इंडियन ऑयल
एमपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू: 15 अप्रैल से पहले खत्म होगा 16 लाख छात्रों का इंतजार