रामलला के दर्शन कर नामांकन करेंगे राहुल और प्रियंका!
लखनऊ । लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी से चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं, इस रहस्य से जल्द पर्दा उठने वाला है। सूत्र बताते हैं कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी अमेठी से तो प्रियंका गांधी रायबरेली से नामांकन दाखिल कर सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि कल 26 अप्रैल को केरल स्थित वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद गांधी परिवार अमेठी लोकसभा सीट और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का रुख करेगा।
सूत्रों का कहना है कि 30 अप्रैल के पहले इस मामले पर पर कोई औपचारिक ऐलान नहीं होगा। कांग्रेस हाईकमान समेत पार्टी के कई नेता रायबरेली और अमेठी में प्रत्याशी के मुद्दे पर चुप हैं। खुद राहुल गांधी भी अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर यह बोल चुके हैं कि यह फैसला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय चुनाव समिति करेगी। उन्होंने बीते दिनों कहा था कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं और मुझे जो आदेश दिया जाएगा, मैं उसका पालन करूंगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि अगर अमेठी और रायबरेली से क्रमशः राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो एक से तीन मई के बीच दोनों नेता अपनी-अपनी सीट पर नामांकन करेंगे। दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में तीन मई को नामांकन का आखिरी दिन है। दोनों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 5वें चरण के तहत 20 मई को मतदान होगा। इससे पहले कांग्रेस के कम्यूनिकेशन सेल के प्रभारी जयराम रमेश समेत कई अन्य नेता इस आशय के संकेत दे चुके हैं कि राहुल और प्रियंका लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बीते दिनों अमेठी स्थित उस घर में साफ सफाई और पेंटिंग की तस्वीरें भी सामने आईं थीं जिसमें राहुल रहते हैं।
बताया गया है कि राहुल गांधी 27 अप्रैल को अमेठी पहुंच सकते हैं। राहुल गांधी अमेठी से नामांकन कर सकते हैं। वायनायड में मतदान के बाद राहुल गांधी अमेठी जा सकते हैं। यहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने सीपीआई की नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन की महासचिव और पार्टी के महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा से उनका मुकाबला है। 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड सीट से चार लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि अमेठी सीट से हार गए थे।

‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार