प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर लोगों और कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों (शहरी और ग्रामीण) को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का घर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र की निवासी रामबती के जीवन में भी नई खुशियां और सुरक्षा लेकर आई है।
संघर्षों से भरा था जीवन
बीजापुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाली रामबती पिछले लगभग 30 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रही हैं। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। होटल में काम कर उन्होंने अपने एक बेटे और दिव्यांग बेटी का पालन-पोषण किया। सीमित आय के कारण परिवार एक पुराने और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
शासकीय योजना बनी सहारा
रामबती का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर जमीन, मोर मकान" घटक के तहत किया गया। नगर पालिका बीजापुर और योजना से जुड़े अधिकारियों ने सर्वे कर उनका प्रस्ताव तैयार किया, जिसके बाद उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ।
मार्गदर्शन से साकार हुआ सपना
आर्थिक तंगी के कारण शुरुआत में रामबती मकान का निर्माण नहीं करा पा रही थीं। ऐसे समय में नगर पालिका बीजापुर और प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग दिया। स्थानीय मिस्त्री की मदद से उन्होंने धीरे-धीरे अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया।
अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन
आज रामबती अपने नए पक्के घर में परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं। अब उन्हें बरसात में टपकती छत या असुरक्षित मकान की चिंता नहीं रहती। अपने घर में रहने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।
रामबती ने जताया आभार
रामबती कहती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरा वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्य शासन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नगर पालिका बीजापुर की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।
प्रधानमंत्री आवास योजना बदल रही है लोगों का जीवन
प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का मकान ही नहीं दे रही, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का आधार भी प्रदान कर रही है। रामबती की कहानी इस बात का प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिलने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव संभव है।

हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे KCP के 46 उग्रवादी, मणिपुर में शांति की नई उम्मीद
सीएम मोहन यादव का बड़ा वादा पूरा, UCC बिल विधानसभा से पास; जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
5.10 अरब रुपये के हर्जाने की मांग से Vedanta की बढ़ी मुश्किलें
एमपी विधानसभा में UCC बिल पारित, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बड़ा कदम
इस्तीफे की मांग पर अड़े राहुल, पीएम आवास के बाहर जारी रहेगा धरना
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना, PM के इस्तीफे की मांग
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी
जबलपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या, दमोह से मायके आने के बाद उठाया कदम
UCC पर सीएम मोहन यादव की दो टूक- 'सबके लिए एक समान कानून'
इंदौर में मेट्रो पर नया विवाद, सर्विस चार्ज को लेकर नगर निगम ने भेजा 8 करोड़ का नोटिस