रणबीर ने किया खुलासा- किस वजह से अच्छे डायरेक्टर नहीं बन पाए ऋषि कपूर
मुंबई । हाल ही में बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने बताया कि किस वजह से उनके पिता ऋषि कपूर अच्छे डायरेक्टर नहीं बन पाए थे। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने बताया कि उनके पिता ऋषि कपूर शानदार एक्टर थे, लेकिन वह डायरेक्शन में अच्छे नहीं थे।
रणबीर कपूर ने कहा, ‘मैंने आ अब लौट चलें फिल्म के लिए उन्हें असिस्ट किया था, जो नहीं चली। मेरे पिता ने फिल्म का डायरेक्शन किया था। मुझे एहसास हुआ कि मेरे पिता एक शानदार एक्टर हैं, लेकिन वह उतने अच्छे डायरेक्टर नहीं हैं, क्योंकि उनका स्वभाव अच्छा नहीं है। वह बहुत गुस्सैल हैं। ‘रणबीर कपूर ने आगे कहा, ‘यह बहुत मुश्किल काम है। एक अच्छा डायरेक्टर बनना निस्वार्थ काम है, क्योंकि आप हर किसी का काम कर रहे हैं, लेकिन इसका क्रेडिट उन्हें दे रहे हैं। आप सेट पर बॉस हैं। कोई भी फैसला आपका अपना फैसला होता है। यहां तक कि कलर से लेकर लेंसिंग, लाइटिंग और परफॉर्मेंस तक, सबकुछ सब कुछ आप पर है। एक तरह से आप भगवान की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन मेरे पिता इसके लिए नहीं बने थे।’ सालों पहले अक्षय खन्ना ने ‘आ अब लौट चलें’ फिल्म में ऋषि कपूर के साथ अपने काम करने का अनुभव शेयर किया था। उन्होंने सिमी ग्रेवाल के पॉडकास्ट शो पर कहा था कि ‘उनमें (ऋषि कपूर) एटीट्यूड की दिक्कत है, लेकिन वह बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे उनके साथ और उनके पूरे परिवार के साथ काम करना अच्छा लगा। वे बहुत शानदार लोग हैं।’
‘आ अब लौट चलें’ ऋषि कपूर के डायरेक्शन में बनी इकलौती फिल्म थी। इसे उन्होंने अपने एक्टर-फिल्ममेकर पिता राज कपूर के प्रोडक्शन हाउस आरके स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें वह नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएंगे। मालूम हो कि रणबीर कपूर ने असिस्टेंट डायेरक्टर के तौर पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ (1999) के लिए काम किया था। इस मूवी से ऋषि कपूर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। इसमें अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी नजर आई थी।

Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
चोले बदलने से सच नहीं छिपता – अखिलेश यादव का बयान