घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूटपाट और दुष्कर्म के मामलों के बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने दिन में ही एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने शाम को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक दुबे, आरोपी युवक को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस ने शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपनी गश्त बढ़ा दी है।

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार
'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...
करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन
जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल
होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
टी20 विश्वकप नॉकआउट में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम कौन सी? 2007 से 2026 तक, देखें पूरी लिस्ट
भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट