"रवि शास्त्री का बड़ा बयान: विराट कोहली की विदाई से आहत"
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली के टेस्ट संन्यास को बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था क्योंकि वो अच्छी विदाई के हकदार हैं। शास्त्री ने साथ ही कहा कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद कोहली को दोबारा कप्तान बना देना चाहिए था।
याद दिला दें कि 12 मई 2025 को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये संन्यास की घोषणा की थी। किंग कोहली ने 123 टेस्ट में 30 शतकों की मदद से 9230 रन बनाए। कोहली के टेस्ट संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान था।
रवि शास्त्री ने क्या कहा
रवि शास्त्री की सोशल मीडिया पर सोनी लिव ने एक क्लिप शेयर की, जिसमें पूर्व हेड कोच कहते हुए नजर आए, 'जब आप चले जाते हो, तब लोगों को एहसास होता है कि कितने बड़े खिलाड़ी थे। मुझे दुख हुआ कि वो चला गया और जिस तरह वो गया। मेरे ख्याल से इसे बेहतर ढंग से संभाला जा सकता था। वहां ज्यादा संवाद होना चाहिए था।'
कप्तान बनाना चाहिए था
रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 1-3 की करारी हार के बाद वो विराट कोहली को दोबारा कप्तान बना देते। याद हो कि शास्त्री और कोहली की जोड़ी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाई थी।
शास्त्री ने कहा, 'अगर मेरा इससे कुछ भी लेना-देना होता तो मैं इस साल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद सीधे कोहली को कप्तान बना देता।' कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईस्वरन, करुण नायर, नीतिश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

'राहा को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्साहित हूं', 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च पर बोले रणबीर कपूर
ट्रेलर टलने पर फैली अफवाहों का सच, 'रामायण' और 'स्पाइडर-मैन' का क्या है कनेक्शन?
'भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया'... सलमान खान के बयान पर छिड़ी बहस
मामा-भांजे की जोड़ी निकली चोर, सरकारी परियोजना के पाइप किए पार
IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, कैलिबर माइनिंग 19% प्रीमियम पर लिस्ट
छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनिया गांधी, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
पेपर लीक रोकने की तैयारी तेज, PM मोदी बोले- कानून होगा और सख्त
मुंबई में जलभराव का असर, रतलाम मंडल की ट्रेनों का संचालन बिगड़ा
आज कितना सस्ता हुआ चांदी का भाव? दिल्ली से लखनऊ तक पूरी लिस्ट
450 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में एक साथ छापेमारी