रिंकू सिंह को मिला बेस्ट 'फील्डर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम का एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कोच वीवीएस लक्ष्मण ने रिंकू सिंह को बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने इस दौरान काफी मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20I सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
Rinku Singh ने जीता बेस्ट 'फील्डर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड
दरअसल, भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया को 42 रन से जीत मिली। इस मैच में मिली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में कोच वीवीएस लक्ष्मण ने रिंकू सिंह को बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया। बीसीसीआई की वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच टी दलीप ने वीडियो कॉल के जरिए खिलाड़ियों को खास संदेश दिया।
इसके बाद उन्होंने कोच वीवीएस लक्ष्मण को कहा कि वह रिंकू को अवॉर्ड दे। रिंकू सिह को जब ये फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला तो साथी खिलाड़ी रवि बिश्नोई उनके मजे लेते नजर आए। रवि बिश्नोई ने रिंकू के आगे एक पोडियम रखा और उन्हें उस पर खड़े होकर स्पीच देने को कहा।
इस दौरान 26 साल के रिंकू सिंह ने पोडियम पर खड़े होकर कहा कि पहले तो ये भगवान का प्लान रहा। काफी अच्छा लगा मुझे सबसे साथ खेलकर। मेरी चौथी या पांचवीं सीरीज थी। सच कहूं तो मुझे बैटिंग से ज्यादा फील्डिंग करना पसंद है। फील्डिंग काफी इंजॉय करता हूं। बहुत मजा आता है भागने में। अगर में एक स्प्रिंट ना मारूं तो बॉडी खुलती नहीं हैं।
रिंकू सिंह का ऐसा रहा जिम्बाब्वे सीरीज में प्रदर्शन
रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज में चार मैच खेलते हुए बल्ले से 60 रन बनाए। पहले टी20I मैच में वह डक का शिकार बने। फिर दूसरे टी20I मैच में उन्होंने नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए नाबाद 48 रन की पारी खेली।
रिंकू सिंह की पारी के दम पर भारतीय टीम ने वो मैच 100 रन से जीता। वहीं, चौथे टी20I में रिंकू को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। पांचवें टी20I मैच में रिंकू सिंह ने नाबाद 11 रन की पारी खेली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही