सड़क पर मौत का तांडव: गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार ने महिलाओं पर चढ़ाया पहिया, दो ने तोड़ा दम
गाजियाबाद: सिहानीगेट थाना क्षेत्र के राकेश मार्ग कट पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। उधर आरोपी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह के समय जीटी रोड पर राकेश मार्ग कट पर एक तेज रफ्तार कर आई और मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिलाएं और युवक उछलकर दूर जा गिरे। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं मीनू प्रजापति (उम्र 56 वर्ष) और 60 वर्षीय सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। कमलेश (55 वर्ष) और विपिन शर्मा का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। ये सभी कोट गांव के रहने वाले हैं।
कार चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक हादसे के बाद अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिहानी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे राकेश मार्ग कट पर कार की टक्कर से चार लोग घायल हो गए थे। इनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यापार से स्वच्छ ऊर्जा तक भारत-जर्मनी की बढ़ेगी साझेदारी, PM मोदी ने की बात
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान की तैयारी पूरी, IAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
‘हनुमान अंश’ की विदेशों में भी धूम, नॉर्थ अमेरिका में रिलीज से पहले ही करीब 1 करोड़ की कमाई
खुदरा खरीद से सोने की कीमतों में तेजी, तीन दिन की गिरावट का सिलसिला टूटा
किसानों की खुशहाली में देश की तरक्की, CM डॉ. यादव ने दिया बड़ा संदेश
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 11 सितंबर से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित
CJP प्रदर्शन के दौरान नाबालिग से कथित बदसलूकी का मामला, SC ने सुरक्षा देने की बात कही