आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने जताई पिच पर नाराजगी
अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। भारत ने आयरलैंड को हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की है। बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में भारतीय टीम आठ विकेट से जीत की। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिच को लेकर निराशा व्यक्त की। उन्होंने न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच को लेकर नाराजगी जताई।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। हालांकि, वह रिटायर्ड हो गए।
मैच के बाद रोहित ने कहा, "नया मैदान, नया वेन्यू और हम देखना चाहते थे कि यहां खेलकर कैसा लगता है। मुझे लगता है कि पिच अभी जमी नहीं है और गेंदबाजों की काफी मदद कर रही थी। ऐसे में अपने बेसिक्स पर डटे रहना और टेस्ट मैच गेंदबाजी को याद रखना जरूरी था।"इस मैच में रोहित हाथ में चोट लगने के बाद रिटायर्ड हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले कप्तान का चोटिल होना भारत के लिए चिंताजनक है। हालांकि, दिग्गज बल्लेबाज ने बताया कि उन्हें मामूली चोट लगी है। बता दें कि भारतीय टीम नौ जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी।

Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
ससुर ने रची साजिश, बहू और उसके परिचित से मिलवाया; मांग ठुकराने पर बढ़ा विवाद
IND vs SA T20 Playing 11: अभिषेक पर बरकरार रहेगा टीम प्रबंधन का भरोसा, अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी,देखिए पूरी डिटेल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख का किया वितरण
शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े
'टेल मी लाइज' की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपनी पार्टनर को लेकर किया बड़ा खुलासा, समलैंगिकता पर कही ये बात