‘सलमान खान से सेट पर होती है हंसी की बारिश’, राघव जुयाल ने कही दिलचस्प बातें
मुंबई: अभिनेता राघव जुयाल हाल ही में 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए थे। शो की कामयाबी से वह बहुत खुश हैं और सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने उन कलाकारों के बारे में अपने विचार साझा किए जिनके साथ उन्होंने काम किया है। राघव ने सलमान खान, रेमो डिसूजा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बारे में अपने विचार साझा किए हैं।
राघव का दिल हैं रेमो
बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में राघव से पूछा गया कि वह सलमान खान, रेमो डिसूजा, वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के बारे में क्या सोचते हैं? राघव जुयाल ने कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के बारे में कहा 'वह तो मेरा दिल हैं।'
मजाकिया हैं सलमान
राघव ने सलमान खान के बारे में कहा कि 'वह देहरादून के मौसम की तरह हैं। जब बारिश होनी होती है, तो धूप हो जाती है। सलमान अक्सर सेट पर हैरान कर देने वाले विचार लेकर आते हैं। वह वाकई मजाकिया हैं। उनको जब मजाकिया सीन करना होता है तो वह उसे बहुत दिलचस्प बना देते हैं।' राघव ने सलमान खान के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में काम किया था।
भाई जैसे हैं वरुण धवन
राघव ने 'एबीसीडी 2' में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। उन्होंने वरुण धवन की काफी तारीफ की। उन्होंने बताया कि वरुण उनके भाई जैसे हैं और उन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया है। राघव ने कहा 'वह मेरे हर सफर में वह बहुत सकारात्मक थे। मैंने कहा एक्टिंग करना है। तो उन्होंने कहा- हां करो। तुम एक्टिंग कर सकते हो।'
मिट्टी से जुड़ी हैं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर के बारे में राघव ने कहा 'वो मराठी लड़की हैं। लोग उन्हें पसंद करते हैं। श्रद्धा सेट पर सभी के लिए ठेचा और भाकरी लाती थीं। इससे पता चलता है कि वह मिट्टी से जुड़ी हुई हैं।'
आपको बता दें कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुआ। इसका निर्देशन शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने किया है।

पुणे पुलिस का बड़ा ऑपरेशन सफल, करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड भारत लाया गया
वाराणसी में पशु प्रेमियों में आक्रोश, चाकू के हमले में रॉटविलर की मौत, पिटबुल गंभीर घायल
UP में न्यायिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बदला दागी वकीलों के मुकदमों का स्थान
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात
'बदला हुआ कश्मीर दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील से छिड़ी चर्चा, इम्तियाज का भी आया बयान
ट्रेविस हेड ने बताई पूरी कहानी, पत्नी को मिली गालियों और कोहली विवाद पर किया खुलासा