संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट का प्रत्याशी बनाया
लुधियाना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अब मीडिया गलियारों में अरविंद केजरीवाल के सियासी सफर पर अटकलें जारी हैं। इस बीच आप ने संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट का प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा की खाली सीट से अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इसका खंडन किया है। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल फिलहाल संजीव अरोड़ा के सरकारी आवास में रहते हैं। पेशे से कारोबारी संजीव अरोड़ा अप्रैल 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। अभी उनका तीन साल का कार्यकाल बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि संजीव अरोड़ा की राज्यसभा सीट से अरविंद केजरीवाल उपचुनाव लड़ सकते हैा। ऐसे में अगर वह जीतते हैं तो वह अप्रैल 2028 तक पंजाब के सांसद रहेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल के भगवंत मान की जगह पंजाब के सीएम बनने की अटकलें भी लगी थीं। वहीं, बीजेपी और अन्य दलों का दावा है कि केजरीवाल दिल्ली चुनाव हारने के बाद पंजाब की कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं। वह पंजाब के सीएम भगवंत मान को हटाकर खुद सीएम की कुर्सी पर बैठना चाहते हैं।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में कहा था कि पंजाब में विरोधियों ने कभी भी केंद्र सरकार के सामने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए हैं। हमारे बारे में बेबुनियाद बातें करने के अलावा इनके पास कोई काम ही नहीं है। ये हमेशा मुझे सीएम की कुर्सी से हटाने के बारे में ही सोचते रहते हैं।

ईरान-यूएस तनाव बढ़ा: अमेरिका ने इस्फ़हान की न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया
पसीना और चिपचिपाहट कंट्रोल करने के लिए चुनें सही फेसवॉश
गर्मी से बचने का आसान तरीका: ट्राय करें ये पारंपरिक ठंडे पेय
10 लाख PKR का फाइन, होटल विवाद में अफरीदी पर सख्ती
भ्रष्ट वातावरण देख मंत्री तोमर ने अस्पताल में किया सक्रिय हस्तक्षेप
चेन्नई के खिलाफ मैच बना यादगार, जडेजा के रिएक्शन ने खींचा ध्यान
धार्मिक स्वतंत्रता पर हाई कोर्ट सख्त, प्रार्थना पर रोक को बताया गलत
असम बीजेपी घोषणाएँ: UCC के साथ अन्य प्रमुख फैसलों का खुलासा